हरिद्वार: महाकुंभ-2027 और भविष्य में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में गंगा कॉरिडोर के तहत चार बड़ी विकास परियोजनाओं पर काम किया जाएगा। इन परियोजनाओं का उद्देश्य हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, भीड़ प्रबंधन को मजबूत बनाना और शहर के धार्मिक व पर्यटन स्वरूप को आधुनिक बनाना है।
पहली परियोजना के तहत हर की पैड़ी–सुभाष घाट पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें सुभाष घाट क्षेत्र का विकास, धनुष घाट का विस्तार, धनुष पुल, आस्था पथ और बोर्डवॉक पुल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही पैदल मार्गों का सौंदर्यीकरण और भीड़ प्रबंधन की आधुनिक व्यवस्था विकसित की जाएगी…ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम आवागमन मिल सके।

दूसरी परियोजना हर की पैड़ी के उत्तर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विकास से जुड़ी है। इसके तहत पार्किंग, सार्वजनिक सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। महाकुंभ, कांवड़ यात्रा और अन्य बड़े धार्मिक आयोजनों को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं का विस्तार भी किया जाएगा।
तीसरी परियोजना रोड़ी बेलवाला क्षेत्र के पुनर्विकास की है। इस क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था, आधुनिक स्ट्रीट लाइट, निगरानी प्रणाली (सर्विलांस), पैदल मार्ग और अन्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।
चौथी परियोजना प्रशासनिक मार्ग कॉरिडोर विकास से संबंधित है। इसके तहत प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण किया जाएगा। इससे यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और महाकुंभ, कांवड़ यात्रा सहित बड़े आयोजनों के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन अधिक प्रभावी बन सकेगा।
इन चारों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद हरिद्वार में श्रद्धालुओं और पर्यटकों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेग…और महाकुंभ-2027 जैसे विशाल आयोजनों के संचालन में भी प्रशासन को बड़ी मदद मिलेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 
