देहरादून: उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं को विदेशों में रोजगार दिलाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जापान की कंपनी अनाडुकी ग्लोबल करियर कंपनी लिमिटेड का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय और दून विश्वविद्यालय का दौरा कर राज्य में चल रहे कौशल विकास और जापानी भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी ली।
दौरे के दौरान जापानी प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के तहत जापानी भाषा सीख रहे युवाओं से बातचीत की। उन्होंने छात्रों की भाषा क्षमता, तकनीकी कौशल और रोजगार की तैयारियों को देखा। साथ ही जापानी भाषा के सही उच्चारण, कार्य संस्कृति, व्यवहार और कॉरपोरेट माहौल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जापान में इस समय आईटी, इंजीनियरिंग, हॉस्पिटैलिटी और केयरगिविंग जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षित और जापानी भाषा जानने वाले युवाओं की अच्छी मांग है। ऐसे में उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार की बेहतर संभावनाएं बन रही हैं।
दून विश्वविद्यालय में भी प्रतिनिधिमंडल ने जापानी भाषा विभाग के शिक्षकों और प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान जापानी भाषा शिक्षा को और अधिक रोजगारोन्मुख बनाने, शैक्षणिक सहयोग बढ़ाने और छात्रों के लिए जापान में उच्च शिक्षा व रोजगार के अवसरों का विस्तार करने पर चर्चा हुई।
सेवायोजन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को वैश्विक रोजगार के लिए तैयार करने पर विशेष ध्यान दे रही है। विदेशी भाषा प्रशिक्षण के साथ अंतरराष्ट्रीय कार्य संस्कृति की जानकारी भी दी जा रही है….ताकि युवा विदेशों में बेहतर अवसर हासिल कर सकें।
अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि जापानी कंपनियों के साथ बढ़ता सहयोग आने वाले समय में उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगा और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर करियर बनाने का अवसर मिलेगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 

