देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने पत्रकारों के कल्याण और सम्मान की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।
बैठक में पत्रकार कल्याण कोष से नौ दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत तीन वरिष्ठ पत्रकारों को 8 हजार रुपये प्रतिमाह सम्मान पेंशन देने की भी सिफारिश की गई।

बैठक में विभिन्न लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई और पात्र लाभार्थियों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों और उनके परिवारों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि जरूरतमंद पत्रकारों और उनके आश्रितों को समय पर सहायता मिले। इसी उद्देश्य से समितियों की नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं…और प्राप्त मामलों का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है।
बैठक में सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और समिति के सदस्यों ने भी भाग लिया तथा पत्रकार कल्याण से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : हल्द्वानी शुद्धीकरण मामले में बेंगलुरु में हुई जीरो FIR
देहरादून : इस तारीख से शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा
देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी
उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत ! 
