हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में आयोजित आम महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रजातियों के आमों की प्रदर्शनी देखी और किसानों, बागवानों तथा कृषि विशेषज्ञों से बातचीत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का किसान राज्य की सबसे बड़ी ताकत है…और सरकार उनकी आय बढ़ाने के लिए लगातार नई योजनाओं पर काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार के आम अपनी गुणवत्ता और स्वाद के लिए खास पहचान रखते हैं। ऐसे आयोजन स्थानीय किसानों और बागवानी उत्पादों को नया बाजार देने के साथ-साथ उनकी पहचान भी बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार कृषि और बागवानी को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है।
उन्होंने बताया कि राज्य में एप्पल मिशन के तहत किसानों को 70 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है। इसके अलावा कीवी मिशन, ड्रैगन फ्रूट की खेती, सुगंधित एवं औषधीय पौधों की खेती और महक क्रांति जैसी योजनाओं को भी बढ़ावा दिया जा रहा है…ताकि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शुरू किए गए हिमालय ब्रांड के माध्यम से उत्तराखंड की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को देश और विदेश में नई पहचान मिल रही है। बेहतर गुणवत्ता और आकर्षक पैकेजिंग के कारण इन उत्पादों की मांग लगातार बढ़ रही है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री धामी ने सरकार के कई महत्वपूर्ण फैसलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी), नकल विरोधी कानून और धर्मांतरण विरोधी कानून जैसे फैसलों ने उत्तराखंड को पूरे देश में अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था में सुधार और सभी बच्चों को समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए भी लगातार काम कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, बागवानी, पर्यटन, निवेश, मत्स्य पालन और खनन सहित कई क्षेत्रों में उत्तराखंड तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य को केंद्र सरकार की ओर से 200 करोड़ रुपये का पुरस्कार भी मिल चुका है।
उन्होंने कहा कि हरिद्वार को विकास की नई पहचान बनाना सरकार का लक्ष्य है। आम महोत्सव जैसे आयोजन किसानों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार भविष्य में भी किसानों और बागवानों के हित में ऐसे प्रयास जारी रखेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज 
