उत्तराखंड की तीन बेटियों ने विदेश में कर दिखाया कमाल, सीएम धामी ने किया सम्मानित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाजों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पिथौरागढ़ की निकिता चंद, काजल फर्स्वाण और आरती धारियाल को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षकों को भी सम्मानित करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

हाल ही में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित अंडर-23 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में निकिता चंद ने 60 किलोग्राम और काजल फर्स्वाण ने 65 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतकर भारत और उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया। वहीं रोमानिया में आयोजित गोल्ड बेल्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में आरती धारियाल ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद

निकिता चंद इससे पहले भी एशियन चैंपियनशिप में कई बार स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। काजल फर्स्वाण ने भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक हासिल किए हैं। आरती धारियाल लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी पहचान बना रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सेलाकुई मेडिकल यूनिवर्सिटी को 20.55 करोड़ की सौगात, धामी ने शुरू कीं 5 योजनाएं

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से देश-प्रदेश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों की सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है और यह उनके परिवार तथा प्रशिक्षकों की मेहनत का भी परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उनका लक्ष्य है कि प्रदेश का हर प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता के अनुसार आगे बढ़े और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, सहायक निदेशक खेल संजीव पौरी, जिला खेल अधिकारी शबाली गुरंग सहित खेल विभाग के अधिकारी और प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें