देहरादून: शैक्षिक सत्र 2025-26 की उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में 2.15 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 154 को संवेदनशील और छह को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। शुक्रवार को ननूरखेड़ा स्थित माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में विद्यालयी शिक्षा परिषद की बैठक में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा की गई। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती
ने बताया कि इस वर्ष 16 नए परीक्षा केंद्र भी बनाए गए हैं। परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी लगाने पर भी विचार किया जा रहा है।
बोर्ड परीक्षाओं के संवेदनशील 154 परीक्षा केंद्रों में 80 फीसदी कुमाऊं मंडल के जिलों में है। गढ़वाल मंडल में जहां 25 केंद्र संवेदनशील हैं। वहीं कुमाऊं मंडल में इनकी संख्या 129 है। शिक्षा अधिकारियों के अनुसार हरिद्वार में 13, देहरादून-02, चमोली-06, रुद्रप्रयाग में चार केंद्र संवेदनशील श्रेणी में है। पिथौरागढ़ में 21, चंपावत-11, अल्मोड़ा-13, बागेश्वर-10, नैनीताल 38 और यूएसनगर में 36 परीक्षा केंद्र हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड परिषदीय परीक्षा 2026 शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, इस तारीख से शुरू होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
उत्तराखंड: व्यापार में घाटा और दो मौतें: दादा की 13वीं पर पोते ने गोली मारकर पूरी की कसम!
हल्द्वानी : चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कहा भारतीय सेना में आपका स्वागत है
इस हादसे के बाद ब्ला-ब्ला प्लेटफॉर्म पर सख्ती, उत्तराखंड में होगा बैन!
उत्तराखंड: चमोली में बारिश के बाद भूस्खलन, बदरीनाथ हाईवे बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) धामी धाकड़ ही नहीं धुरंधर धामी है: राजनाथ सिंह
हल्द्वानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भव्य स्वागत, हजारों लोगों की मौजूदगी
उत्तराखंड: हाईस्कूल-इंटर की कापियां इस तारीख से जांची जाएंगी
हल्द्वानी :(दुःखद) नशे के इंजेक्शन से बुझ गया घर का इकलौता चिराग 
