HALDWANI NEWS- विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति दल सक्रिय हो गये। जगह-जगह जनसभाओं को आयोजन हो रहा है। वहीं दावेदार भी मैदान में कूद गये है। अब हल्द्वानी विधानसभा से भाजपा के सोशल मीडिया संयोजक व पूर्व नगर अध्यक्ष हरीश चन्द्र पाण्डे ने अपनी दावेदारी पेश की है। आज एक पत्रकार वार्ता में उन्होंने बताया कि अपनी दावेदारी के लिए उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को एक पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से पार्टी की सेवा करते आये है। अब उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा से विधायक के लिए दावेदारी की है।

आज पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वह 1980 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। उन्होंने हमेशा एक सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी के लिए तन, मन, धन से कार्य किया है। इस दौरान पार्टी ने उन्हें कई पद भी दिये जिन्हें उन्होंने बखूबी निभाया। हरीश पाण्डे ने बताया कि वह 1989-1994 तक नगरपालिका हल्द्वानी में सभासद के पद पर भी रहे। इसके अलावा 1990 से 96 तक भाजपा के नगर अध्यक्ष भी रहे। उनके पास पिछले 41 साल कार्य करने का अनुभव है।

ऐसे में वह हल्द्वानी विधानसभा से आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार है। उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से टिकट की मांग की है। विधानसभा चुनाव के लिए हल्द्वानी से हरीश चन्द्र पाण्डेय ने भाजपा की ओर से अपनी पहली दावेदारी पेश कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार 
