अशासकीय स्कूलों में आयोग से होंगी भर्तियां
देहरादून। अशासकीय स्कूलों में शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की भर्ती पर लगी रोक को हटा दिया गया। नई नियुक्तियों के लिए 11 मार्च 2024 को कैबिनेट के निर्णय के अनुसार उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बनाए जाने वाले चयन आयोग के गठन के बाद ही नई भर्ती के प्रस्ताव दिए जा सकेंगे।
शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने शुक्रवार को इसके आदेश किए। मालूम हो कि हाईकोर्ट ने तीन सितंबर को कमेटी ऑफ मैनेजमेंट आर्य कन्या पाठशाला इंटर कॉलेज रुड़की के साथ ही 18 अन्य याचिकाओं को लेकर भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी थी। इसके बाद कई अशासकीय स्कूलों ने भर्ती विज्ञापन भी जारी करने शुरू कर दिए थे। शिक्षा सचिव ने बताया कि
शिक्षा सचिव ने 2023 में नियुक्ति पर लगी रोक को हटाया
कैबिनेट ने मार्च 2024 में अशासकीय स्कूल और कॉलेज में शिक्षक-शिक्षणेत्तर पदों पर भर्ती के लिए चयन आयोग अथवा बोर्ड बनाने का निर्णय किया था। कैबिनेट के फैसले के क्रम में 19 सितंबर 2023 को अशासकीय स्कूलों में भर्तियों पर रोक लगा दी गई थी। हाईकोर्ट के आदेश के तहत उस रोक के आदेश हटा लिया गया है। अधिकारियों को नए दिशानिर्देश दिए गए हैं। इसके तहत उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आयोग या बोर्ड बनाने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग भी भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव उपलब्ध कराएगा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

