उत्तराखण्ड के नैनीताल में ₹500/= रुपयों के 10 नोट लावारिश हालत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी । कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका को लेकर लोगों ने तत्काल पुलिस को फोन किया और ऐहतियात के साथ नोटों को सील कर दिया गया ।

नैनीताल में मल्लिताल की कोतवाली से कुछ मीटर की दूरी पर ₹500/= के कई नोट लावारिश हालात में गिरे हुए मिले । राहगीरों ने जब पखडण्डी पर गिरे हुए नोट देखे तो पुलिस को सूचना दी गई । चार कदम पर बनी कोतवाली से पुलिस वाले पहुँच गए । कोरोना वायरस से संक्रमित नोटों को सड़क में फैंक कर वायरस फैलाने के कुछ वीडियो ने आम लोगों को डरा दिया है । यही कारण है कि लोग अत्यधिक डर गए और किसी ने उन नोटों को हाथ नहीं लगाया । पुलिस ने दस्ताने पहनकर नोटों को गिना और एक थैली में उसे रख दिया । पुलिस ने नोटों को कब्जे में ले लिया और लिखत पड़त कर मालखाने में रख दिया । ममता बिष्ट ने बताया कि उन्होंने इस रास्ते से गुजरते हुए ये नोट देखे । ये नोट लगभग पांच से छह हजार रुपये के बीच होंगे । इसके अलावा एस.एस.आई. मो.यूनुस ने बताया कि नोटों को गिनकर ऐहतियात बरतते हुए कब्जे में ले लिया है । इनपर अधिकार जमाने वाले के साथ इनका संक्रमण चैक भी कराया जाएगा ।
उत्तराखंड – “तू ऐ जाओ पहाड़” के गायक ‘सामंत’ ने कहा सीएम से, पहाड़ियों को ले आओ पहाड़.

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 