देहरादून-कोरोना वायरस को मात देने के लिए डॉक्टर और पुलिस दिन-रात मेहनत कर रही है। ऐेसे में पीआरडी स्वयं सेवक चालक ने एक बड़ी मिसाल पेश की है। आज हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है।जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने ने उन्हें कोरोना वारियर के खिताब से नवाजा है। उनके जज्बे और काम की हर कोई दाद दे रहा है। जी हां पीआरडी स्वयं सेवक चालक मनीष कुमार ने लॉकडाउन के दौरान 17 बार हल्द्वानी के चक्कर अकेले लगा दिये।
नैनीताल- सड़क पर पड़े मिले हजारों रुपए.. पर लोगों ने किया ऐसा काम……

प्रशासन ने उन्हें कोरोना जांच के सैंपल संबंधित लैब को भेजने और रिपोर्ट लाने की जिम्मेदारी सौंपी है। तब से उनका वाहन निरंतर फर्राटे भर रहा है और उनका हौंसला आसमान छूं रहा है। उनकी मेहनत को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मनीष को कोरोना वारियर के खिताब से नवाजा। मनीष कुमार 25 मार्च से सैंपल ले जाने का काम कर रहे हैं। लंबे समय तक सैंपल देहरादून से करीब 270 किलोमीटर दूर हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेजे जाते रहे। मनीष 17 बार हल्द्वानी का चक्कर लगा चुके हैं। वह अकेले ही हल्द्वानी के बीच 4437 किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर लिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला
उत्तराखंड में यहाँ लोहे के पुल पर लटका मिला युवक का शव
उत्तराखंड: सीएम धामी से मिले पैरामेडिकल छात्र, इंटर्नशिप स्टाइपेंड समेत रखीं कई मांगें
उत्तराखंड: खांसी, जुकाम और बुखार है तो बच्चों को स्कूल न भेजें
उत्तराखंड: यहां पेड़ पर चढ़ा 16 फुट लंबा विशालकाय अजगर, 6 घंटे बाद रेस्क्यू, वनकर्मियों से छूटे पसीने
उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर 