हल्द्वानी। निदेशक सतर्कता वी. मुरुगेशन ने कहा कि दरोगा भर्ती मामले की जांच चल रही है। एक महीने में जांच पूरी होने की संभावना है। मुख्यालय में परीक्षण के बाद जांच शासन को भेज दी जाएगी।
यह जानकारी निदेशक सतर्कता वी. मुरुगेशन ने कुमाऊं विजिलेंस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में वन निगम में तौल कांटों से जुड़ी जांच चल रही है।
इसके अलावा कॉर्बेट नेशनल पार्क के कालागढ़ मामले की जांच विजिलेंस ने की थी, वह सीबीआई को हस्तांतरित हो चुकी है।
बताया कि वर्तमान में जिस भवन में कुमाऊं विजिलेंस का कार्यालय है, वहां बहुउद्देश्यीय भवन बनाने की योजना है, जिसमें पीआरडी और विजिलेंस दोनों का कार्यालय का कामकाज हो सके। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
इसके अलावा प्रतिनियुक्ति से अलग- अलग विभागों से वित्त समेत अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्ति पर विभाग में लाने के दिशा में भी प्रयास किया जा रहा है, इससे विजिलेंस के काम और बेहतर हो सकेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
