बागेश्वर – कांडा-कमस्यार घाटी की बेटी वायु सेना में फ्लाइंग अफसर बनी है। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके स्वजन को बधाइयां देने वालों का तांता लगा है। बेटी पर ग्रामीणों को नाज है। उसने गांव, जिला और राज्य को गौरवान्वित किया है।
डोबरगाड़ा, रावतसेरा निवासी ममता मेहता (Flying Officer Mamta Mehta) की कड़ी मेहनत ने उन्हें मंजिल तक पहुंचाया है। डेढ़ वर्ष तक बंगलूरू एएफटीसी में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वह भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) में शामिल हो गईं हैं। फ्लाइंग आफिसर बनने पर गांव में खुशी की लहर है।
ममता मेहता ने कक्षा 6 से 12 तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार से की। गोविंद बल्लभ इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी, पौड़ी गढ़वाल से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री हासिल की। एक वर्ष तक निजी कंपनी में सेवा दी। वहीं से वायु सेना की तैयारी भी पूरी की। उनकी मेहनत रंग लाई।
उनकी माता राजकीय इंटर कॉलेज कांडा में कार्यरत है। पिता नंदन सिंह मेहता सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हैं। मामा हितेंद्र सिंह पिलख्वाल भारतीय थल सेना में ब्रिगेडियर हैं। वह जम्मू कश्मीर में नियुक्त हैं। ममता ने सफलता का श्रेय अपनेा माता-पिता, गुरुजन, मामा और नानी को दिया है। जबकि उनकी छोटी बहन जानवी उनसे प्रभावित है। वह जवाहर नवोदय विद्यालय सिमार में पढ़ रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
