उत्तराखंड में इससे बड़ा बेबसी का आलम शायद किसी ने देखा हो, जहां मां के देहांत की खबर मिलने के बाद उनके तीन बेटे लॉक डाउन में बेबस नजर आए। बेबस बेटे न तो मां के अंतिम दर्शन कर सके नहीं उन्हें मुखाग्नि दे सके।
यहां अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए गुलदार से भिड़ गया पिता..
मामला उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से जुड़ा है जहां गांव चिलकिया निवासी प्रेम सिंह रावत की पत्नी शांति देवी का बुधवार को देहावसान हो गया। बताया जा रहा है कि शांति देवी लंबे समय से बीमार थे जैसे ही उनका देहांत हुआ तो शांति देवी के तीनों बेटों को सूचना दी गई। पिता द्वारा नागालैंड में नागा राइफल्स में तैनात बड़े बेटे भारत सिंह और कुमाऊँ रेजीमेंट मेंओडिशा में तैनात दूसरे बेटे मोहन सिंह रावत और नोएडा में प्राइवेट कंपनी में कार्यरत तीसरे बेटे शिव सिंह रावत को सूचना दी गई मगर तीनों बेटे लॉक डाउन की वजह से मां के अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाए।
Nainital- घर के बाहर से डमी डॉग को उठा ले गया गुलदार, CCTV में कैद..दहशत में परिवार, देखें Video…
जब पिता प्रेम सिंह रावत को यह लगा कि लॉक डाउन के वजह से तीनों बेटों का अंतिम संस्कार में पहुंचना मुश्किल है तो फिर गुरुवार सुबह महिला के पड़ोसी और मुंह बोले भतीजे ने मृतक शांति देवी को मुखाग्नि दी । इस परिवार की बेबसी को देख घाट पर हर कोई भावुक हो गया।मृतक शांति देवी के तीनों बेटों ने अपनी मां के अंतिम दर्शन के लिए हर संभव प्रयास किया लेकिन वह लोग डाउन के आगे बेबस नजर आए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
