हल्द्वानी में हाईटेंशन लाइन गिरने और उसकी चपेट में आने के बाद दमुआढुंगा के कमल रावत की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत के प्रकरण के बाद जब मुख्यमंत्री स्तर पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई तो अब विद्युत विभाग के अधिकारियों की नींद टूटी है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा दोबारा इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न होने की सख्त चेतावनी देने के बाद अब अधीक्षण अभियंता ने सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखकर विद्युत लाइनों के पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं साथ ही पत्र लिखकर कहा गया है की 11 केवी की लाइनों की देखरेख के लिए गस्त कराएं , इसके अलावा एलटी लाइनों की भी जांच करा लें और अधिशासी अभियंता 33kv लाइनों की भी गश्त करें जिसका अभिलेख पुस्तिका में पूरा विवरण दर्ज किया जाना चाहिए। इसके अलावा कमी मिलने पर एसडीओ के साथ बैठकर योजना बना लें और शटडाउन लेकर लाइनों का रखरखाव कर उन्हें दुरुस्त करें। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह वॉकवे मॉल से कुछ ही दूरी पर सड़क से ड्यूटी को जा रहे कंपाउंडर कमल रावत विद्युत विभााग की लापरवाही की वजह से हाईटेंशन लाइन की चपेट पर आ गए थे जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 

