देहरादून- रविवार को होने वाले सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) के छात्रों को यातायात की सुविधा देने के लिए रेलवे दो परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। एक ट्रेन देहरादून से बरेली और दूसरी मुरादाबाद से देहरादून तक चलेगी। इसके लिए बरेली, देहरादून, लखनऊ और गाजियाबाद में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। देहरादून रेलवे स्टेशन के मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि मुरादाबाद मंडल से सिविल सेवा परीक्षा के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश मिले हैं। ट्रेन तीन अक्टूबर रात 9.20 बजे देहरादून से बरेली के रवाना होगी। ट्रेन हरिद्वार, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, स्योहारा, कांठ, मुरादाबाद, रामपुर होते हुए सुबह 3. 40 बजे बरेली पहुंचेगी, जबकि चार अक्टूबर शाम 7.30 बजे ट्रेन बरेली से चलेगी।
दूसरी परीक्षा स्पेशल ट्रेन आज रात 11 बजे मुरादाबाद से चलेगी। यह ट्रेन कांठ, स्योहारा, धामपुर, नगीना, नजीबाबाद, लक्सर, हरिद्वार व रायवाला के रास्ते देहरादून सुबह 4.20 बजे पहुंचेगी। वापसी में शाम 6 बजे देहरादून से इसी रूट से ट्रेन मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए छात्र अनारक्षित टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। यात्रियों को टिकट लेने के लिए अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: यहां खिड़की में देखा तो बैठा था तेंदुवा, फैल गई दहशत Video
हल्द्वानी: यहां सड़क दुर्घटना में एक की मौत, एक गंभीर
सीएम धामी से मिले शेफ केशव नेगी, सहयोग के लिए जताया आभार
उत्तराखंड STF की ‘लखपति इनामी’ योजना शुरू, आप भी पा सकते हैं लाखों का इनाम
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात
Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग
उत्तराखंड : यहां युवक लापता, पुल में मिली स्कूटी
उत्तराखंड : यहां सड़क किनारे मिले दंपती के शव, मची खलबली
उत्तराखंड : आज यहां बारिश के चलते छुट्टी घोषित 
