Haridwar News- दिल्ली से हरिद्वार आए युवक को लेकर उस वक्त हरिद्वार पुलिस में हड़कंप मच गया जब युवक के अपहरण होने की सूचना मिली। पुलिस ने रात भर कई आश्रमों वाकई ठिकानों में युवक को खोजा आखिरकार युवक सुबह सही सलामत मिल गया उसके बाद इस कहानी की सच्चाई पता चली….
दरअसल हरिद्वार पुलिस को दिल्ली कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि एक युवक का हरिद्वार में एक बाबा द्वारा अपहरण किया गया है और उसे छोड़ने के एवज में फिरौती मांग रहा है। जिसके बाद पुलिस ने रात भर युवक की तलाश की आखिरकार युवक साईं घाट पर एक बाबा के पास मिला। छानबीन में पता चला कि दिल्ली से आए युवक को शक था कि उसके ऊपर भूत प्रेत का साया है इसलिए वह हरिद्वार चला आया जहां उसकी मुलाकात एक बाबा से हुई।
युवक के हरिद्वार आने के तीसरे दिन बाबा ने युवक के परिजनों को फोन कर बताया कि उनका बेटा यहां है और बाबा का कहना था कि उसने 2 दिन से युवक को खाना खिलाया है इसलिए आते समय कुछ दक्षिणा भी लेते आना। पर इसे कुछ और समझ युवक के पिता ने दिल्ली से कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है और बाबा फिरौती मांग रहा है। फिलहाल पुलिस छानबीन में अपहरण और फिरौती की कहानी झूठी निकली है। और युवक का परिवार दिल्ली से हरिद्वार की ओर रवाना हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

