दुःखद खबर- इस जिले के कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का निधन, कांग्रेसियों में शोक की लहर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

चम्पावत- कांग्रेस पार्टी के चम्पावत जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ नहीं रहे। शनिवार की रात उनको हार्टअटैक आया और उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गई है। 55 वर्षीय उत्तम देऊ खेतीखान क्षेत्र के ग्राम मल्ली लड़ी जनकांडे के रहने वाले थे। उनका परिवार काफी समय से चम्पावत के ग्राम बिसौन बाजरीकोट में रह रहा था। चम्पावत स्थित निवास पर ही शनिवार की रात उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें परिजन उपचार के लिए लोहाघाट अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। श्री देऊ जनकांडे क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रहे थे। उनके निधन पर जिले भर में शोक की लहर है। कांग्रेस नेताओं के साथ ही अन्य दलों के नेता व विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी शोक व्यक्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें