देहरादून में मनचले पर टूटा कानून का शिकंजा फायरिंग केस का इनामी भी गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून : राजधानी देहरादून में दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है एक मामले में नाबालिग छात्रा का पीछा करने के आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है…जबकि दूसरे मामले में रायपुर फायरिंग कांड के फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है

छात्रा का पीछा करने के मामले में कार्रवाई

ADVERTISEMENTSAd

पटेलनगर थाना क्षेत्र के बंजारावाला इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय छात्रा के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी कि एक युवक पिछले करीब एक साल से उनकी बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था। छात्रा के अनुसार वह स्कूल आते-जाते समय आरोपी की हरकतों से डरी और परेशान रहती थी…लेकिन लंबे समय तक उसने यह बात किसी को नहीं बताई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand: धराली में मलबे के नीचे दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर की तलाश शुरू, 100 साल पुराना है इतिहास

जब छात्रा ने पूरी घटना अपने परिवार को बताई तो परिजन और स्थानीय लोग आरोपी युवक तक पहुंच गए इस दौरान लोगों ने उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी मोहम्मद शाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 12 और 14 अक्टूबर को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, सुबह 10 से शाम 3 बजे तक कटौती

रायपुर फायरिंग केस का इनामी आरोपी गिरफ्तार

दूसरे मामले में रायपुर थाना पुलिस ने शराब के ठेके के बाहर हुई फायरिंग के फरार आरोपी ओमप्रकाश उर्फ ओमपाल उर्फ कपिल को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई की रात रिंग रोड स्थित शराब के ठेके के बाहर पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग हुई थी…इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हुए थे मामले में पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था…जबकि मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी

पुलिस ने आरोपी को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल 315 बोर का देशी तमंचा भी बरामद किया गया है।

पुलिस का कहना है कि दोनों मामलों में जांच जारी है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें