हरिद्वार केस में नया मोड़ आत्महत्या की कहानी पर उठे बड़े सवाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार : गंगनहर में लापता मां-बेटी मामले में नया मोड़ पति समेत 5 लोगों पर केस दर्ज

हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में गंगनहर में लापता हुई महिला और उसकी एक साल की बेटी के मामले में नया मोड़ आ गया है…पहले पति ने दावा किया था कि पत्नी विवाद के बाद बच्ची को लेकर खुद नहर में कूद गई। लेकिन अब महिला के मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला के भाई की शिकायत पर बहादराबाद पुलिस ने पति, सास, ससुर और दो ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार रविवार को अर्जुन नाम के व्यक्ति ने बताया था कि वह अपनी पत्नी सरिता और दो बच्चों के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था…रास्ते में पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ इसके बाद पत्नी एक साल की बेटी को गोद में लेकर गंगनहर में चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : राज्य खेल विवि के लिए कुलपति सहित 94 पदों को मिली मंजूरी

सोमवार देर शाम तक भी मां-बेटी का कोई पता नहीं चल सका दोनों की तलाश के लिए सर्च अभियान लगातार जारी है।

वहीं महिला के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है…कि शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था…उनका कहना है कि घटना से एक रात पहले सरिता ने फोन कर बताया था…कि उसके साथ मारपीट की जा रही है और उसे व उसकी एक साल की बेटी को जान से मारने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर)CM धामी का कल हल्द्वानी दौरा, ये रहा कार्यक्रम

परिजनों का आरोप है कि सरिता और उसकी बेटी ने खुद नहर में छलांग नहीं लगाई बल्कि उन्हें धक्का दिया गया इसी आधार पर उन्होंने कार्रवाई की मांग की।

बहादराबाद थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है साथ ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम गंगनहर में लापता मां-बेटी की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें