देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने राज्य की कई विकास योजनाओं के लिए करीब 17 करोड़ रुपये की वित्तीय मंजूरी दी है…इन योजनाओं का उद्देश्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, आपदा प्रभावित क्षेत्रों को राहत देना और धार्मिक व खेल सुविधाओं का विकास करना है।
सरकार ने हल्द्वानी क्षेत्र में पुराने नलकूपों के पंपों को ऊर्जा दक्ष पंपों से बदलने के लिए 3.01 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं इससे सिंचाई व्यवस्था बेहतर होगी और बिजली की बचत भी होगी।
देहरादून के रायपुर क्षेत्र में नई सीवर लाइन बिछाने के लिए 3.11 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है…वहीं चमोली जिले के जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा कार्यों के लिए जरूरी भूमि अधिग्रहण हेतु 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं।
इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से प्रभावित देहरादून के 14 परिवारों को किराये के मकान में रहने के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देने का भी फैसला लिया गया है। प्रत्येक परिवार को 4,000 रुपये प्रतिमाह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सरकार ने पिथौरागढ़ जिले के मिलम स्थित नंदा देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 90.16 लाख रुपये और उत्तरांचल प्रेस क्लब को खेल सामग्री खरीदने के लिए 5 लाख रुपये की सहायता भी मंजूर की है।
सरकार का कहना है…कि इन योजनाओं से विकास कार्यों को गति मिलेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
