काशीपुर: शहर में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के ज़रिए कार चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। रामनगर निवासी एक व्यक्ति ने अपनी Toyota Fortuner कार बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। उसी विज्ञापन के आधार पर एक युवक ने संपर्क किया और खुद को खरीदार बताकर टेस्ट ड्राइव की मांग की।
टेस्ट ड्राइव के दौरान युवक ने कार में तकनीकी खराबी का झांसा दिया। जब कार मालिक का बेटा गाड़ी चेक कर रहा था उसी दौरान आरोपी ने प्यास लगने का बहाना बनाकर उसे पानी लाने भेजा…और मौका मिलते ही कार लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पिरूमद्वारा पुलिस ने नाकेबंदी की। पीछा करते हुए आरोपी प्रतापपुर बैरियर तक पहुंचा…जहां उसने बैरियर तोड़ा और एक अन्य कार को टक्कर मार दी। खुद को घिरा देख आरोपी फॉर्च्यूनर छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी ने फर्जी पहचान का इस्तेमाल किया था। शक है कि वह किसी ऑनलाइन वाहन चोर गैंग का हिस्सा हो सकता है। पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज खंगाल रही है और इलाके में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश
उत्तराखंड: (दुखद) यहां कार की टक्कर से 16 और 14 साल के किशोरों की मौत, घर में कोहराम 
