- दुमकाबंगर गांव में तेंदुए की दहशत, ग्रामीणों में भय का माहौल
- वन विभाग से त्वरित कार्यवाही की मांग।
हल्दूचौड़। निकटवर्ती गांव दुमकाबंगर उमापति स्थित इंद्रा अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सटी कालोनी में इन दिनों हिंसक वन्य जीव तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीण दहशत में हैं। क्षेत्र में लगातार तेंदुए की देखे जाने की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है।
ग्राम प्रधान जग्गीबंगर निर्मला जग्गी पंवार और बमेटा बंगर खीमा के प्रधान मुकेश दुमका ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि आबादी वाले क्षेत्रों में हिंसक वन्य जीवों की बढ़ती गतिविधियाँ बड़ी चिंता का विषय हैं। उन्होंने ग्रामीणों, विशेषकर सुबह-सुबह मार्निंग वॉक पर निकलने वालों से सतर्कता बरतने की अपील की।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। ऐसे में वन विभाग को पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने जैसी ठोस कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी के आदेश 
