उत्तराखंड: यहां ब्यूटीपार्लर संचालिका को प्रेमी ने मार डाला, खुद पहुंचा थाने

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार में सनसनीखेज वारदात: लिव-इन पार्टनर की हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एसीएमओ के ड्राइवर ने अपनी लिव-इन पार्टनर की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के बाद सीधे थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ मेहंदी में फायरिंग की घटना से मचा हड़कंप

जानकारी के अनुसार, आरोपी मुकेश ने शिवलोक कॉलोनी निवासी पिंकी की लोहे की रोड से हमला कर हत्या कर दी। पिंकी इलाके में ब्यूटी पार्लर चलाती थी। दोनों लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे और उनकी एक आठ वर्षीय बेटी भी है। वहीं, मुकेश के पहले से दो बेटे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी

घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रोड भी बरामद कर ली है। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद को हत्या की वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा को लेकर आई Update

रानीपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की गहन पूछताछ की जा रही है और पूरे घटनाक्रम की तह तक जाने के लिए जांच जारी है।

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें