Dehradun News- उत्तराखंड में चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है कांग्रेस ने जहां ऋषिकेश से चुनावी मंथन शुरू कर रणनीति तैयार की है और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश के विभिन्न जिलों में दौरे कर रहे हैं, तो वही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 300 यूनिट बिजली फ्री करने का दावा करके कांग्रेस और भाजपा की मुश्किलें बढ़ाने के बाद फिर से 9 अगस्त यानी सोमवार को देहरादून आ रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का यह दूसरा चुनावी दौरा है। जिसमें वह हाथीबड़कला से घंटाघर तक रोड शो करेंगे इससे पूर्व अरविंद केजरीवाल हवाई मार्ग से दिल्ली से जौलीग्रांट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे जिसके बाद सड़क मार्ग से देहरादून रवाना होंगे और 11:00 बजे से हाथीबड़कला से अरविंद केजरीवाल का रोड से शुरू होगा जो कि घंटाघर से होकर वापस सर्वे चौक पर खत्म किया जाएगा। जहां एक बार फिर से अरविंद केजरीवाल मीडिया को संबोधित करेंगे बताया जा रहा है। कि अरविंद केजरीवाल फिर से कोई बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं। इससे पूर्व 9 जुलाई को उत्तराखंड आए अरविंद केजरीवाल ने 300 यूनिट बिजली देने की घोषणा की थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
