Rudrpaur News- लगातार चर्चाओं में रहे ऊधम सिंह नगर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। अपने कथित प्रेमी के साथ नैनीताल रोड पर घूमने गई किशोरी से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने उनके मोबाइल भी झाड़ियों में फेंक दिए थे। इसके बाद में वहां पहुंचे राहगीरों ने पीड़िता ने आपबीती बताई। लोगों ने एक मोबाइल तो बरामद कर लिया, लेकिन दूसरा नहीं मिल पाया। फिलहाल इस तरह की शिकायत अब तक पुलिस को नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम को एक किशोरी अपने प्रेमी के साथ टांडा जंगल स्थित नैनीताल हाइवे पर बाइक से घूमने गई हुई थी। इस दौरान टांडा जंगल में संजय वन के पास एकांत में दोनों बातें कर रहे थे। तभी वहां दो युवक पहुंच गए। उन्होने किशोरी के प्रेमी की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद दोनों का मोबाइल छीनकर झाड़ियों में फेंक दिया। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और फरार हो गए।
तभी वहां पहुचे लोगों ने पीड़िता और उसके प्रेमी को लोगों ने देखा तो पूछताछ की। पीड़िता ने राहगीरों को आपबीती बताई। बताया कि वह बिना परिजनों की इजाजत के साथ घूमने आ गई थी। राहगीरों ने किशोरी और उसके साथ गए युवक के बताए स्थान पर मोबाइल की खोजबीन की तो एक मोबाइल मिल गया। जबकि दूसरा मोबाइल नहीं मिल पाया।
आज किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला शहर में चर्चा रही। इस मामले में एसपी क्राइम मिथिलेश सिंह ने बताया कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत नहीं मिली है। घटना हुई है या नहीं, इसकी जांच कराई जा रही है। इसके लिए एक उप निरीक्षक को नैनीताल हाइवे स्थित टांडा जंगल और संजय वन भेजा गया है। अगर शिकायत मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी
उत्तराखंड: फांसी लगाकर युवक ने दी जान, पत्नी और मासूम को कमरे में किया बंद 
