Rudrpur News- तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के डिमरी ब्लॉक में एक मादा हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुच कर जाच में जुट गई है। टीम द्वारा हाथी के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमोर्टम की तैयारी की जा रही है। मृतक मादा हाथी की उम्र 30 से 40 साल बताई जा रही है। वन विभाग के अनुसार 18 अगस्त पिपलपडाव रेंज में लालकुआं से काशीपुर को जा रही ट्रेन से टकरा कर हाथी ओर उसके बच्चे की मौत हो गयी थी।
साथ ही एक ओर हाथी हादसे में घायल होने की सूचना विभाग को थी। वन विभाग सम्भावना जता रहा है कि यह वही हाथी है जो 18 अगस्त को ट्रेन की चपेट में आने से घायल हो गया था। कल देर रात उसकी मौत हो गयी। आज जब टीम जंगल मे गस्त कर रही थी तभी उन्हें एक मादा हाथी का शव बरामद हुआ। हालांकि वन विभाग हाथी के मौत के कारणों का पता करने के लिए पीएम कराने में जुटा हुआ है।
एसडीओ ध्रुव मर्तोलिया नहीं बताया कि टांडा रेंज की डिमरी ब्लॉक में 130 से 40 वर्षीय मादा हाथी का शव मिला है यह वही हाथी जो 18 अगस्त को ट्रेन की टक्कर में घायल हो गया था हाथी के मौत के कारणों का पता लगाने के लिए टीम द्वारा पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
