हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..

हलद्वानी। गौला नदी में इन दिनों बड़े पैमाने पर ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही है, इसके बाद गौला खनन क्षेत्र में ओवरलोडिंग के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।बता दे कि मामला लालकुआं का है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन

संभागीय परिवहन अधिकारी अरविंद पांडेय और एआरटीओ (प्रवर्तन) जितेंद्र सांगवान के नेतृत्व में गठित छह टीमों ने पूरे खनन क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालेn114 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 15 ओवरलोड वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन होने के कारण विभाग ने ओवरलोड पर विशेष ध्यान दिया। एआरटीओ जितेंद्र सांगवान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि ओवरलोडिंग करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे और वाहनों के परमिट निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : छात्र संघ चुनाव को देखते हुए हल्द्वानी में डायवर्ट रहेंगे कई रूट
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : MBPG कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना शुरू, आर्यन बेलवाल बेलवाल आगे

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें