बाजपुर – पहाड़ों पर हो रही लगातार बारिश के चलते नदी नाले उफान पर है मंगलवार को पहाड़ों पर हुई भारी बरसात के चलते हैं बाजपुर स्थित कोसी नदी के तेज बहाव के बीच लोगों को नदी पार करा रहा ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें सवार 6 लोग नदी में बह गए जहां 4 लोग तैरकर बाहर निकल गए। जबकि मां और 7 वर्षीय बेटी नदी के बहाव में लापता हो गए। पुलिस, प्रशासन के साथ-साथ एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक लोगों से पैसा लेकर नदी पार कराने का काम करता था तभी हादसा हो गया।
बताया जा रहा है कि सीतापुर कालोनी निवासी मंगल सिंह, उस की धर्मपत्नि मुन्नी देवी तथा सात वर्षीय पुत्री सिमरन कोसी पार ग्राम गुलजारपुर में खेतीहर मजदूर थे। मजदूरी करने के दौरान मुन्नी देवी ने अपने पति मंगल सिंह से घर जाने की जिद की तो वह उसे लेकर कोसी नदी तक पैदल आ गया और वहां कोसी पार जाने के लिये किराये पर ले जाने वाले एक ट्रैक्टर पर बैठ गये।

इसी बीच एक महिला और पुरुष सवारी भी ट्रैक्टर पर बैठ गयी। ट्रैक्टर चालक ने जैसे ही नदी के बीच में ट्रैक्टर को डाला तभी अचानक कोसी नदी में तेज बहाव आ गया और वाहन असंतुलित हो कर पलट गया।
ट्रैक्टर के पलट जाने से उस पर सवार सभी लोग नदी के तेज बहाव में फंस गये जहां 4 लोग तैरकर निकल गया जबकि मां बेटी बहाव में बह गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
