ROORKE CRIME NEWS- इन दिनों लगातार हत्याओं की खबरें आ रही है। विगत दिवस ऊधमसिंह नगर में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की पटाल से काटकर हत्या कर दी। अब खबर रूडक़ी से है जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गंगनहर में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी पेशे से फोटाग्राफर है। पुलिस ने आज घटना का खुलासा करते हुए प्रेमी को गिरफ्तार किया है उसके पास से गिफ्ट की गई चेन और उसमें लगा पैंडल बरामद कर लिया। हत्या का प्रेमिका का उस पर शादी करने का दबाव बनाना बताया जा रहा है जबकि प्रेमी पहले से ही शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं।
तलाकशुदा रितु थी एलएलबी की छात्रा
जानकारी के अनुसार रूडक़ी के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री नगर निवासी रितु तलाकशुदा महिला थी और एलएलबी कर रही थी। एक सितंबर को वह अचानक लापता हो गई तो उसकी मां ने अजय सैनी और बंटी निवासी किशनपुर पर बेटी को गायब करने और उसकी हत्या करने के शक में कोतवाली गंगनहर में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद रितु की स्कूटी पीरबाबा कालोनी के पास गंगनहर किनारे लावारिस हालत में बरामद हुई थी।
तीन साल से थ प्रेम-संबंध
अब शक के आधार पर पुलिस ने फोटोग्राफर अजय से पूछताछ शुरू की लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद ने दोनों की कॉल डिटेल निकाली गई तो पुलिस के होश उड़ गये। अब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। गंगनहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अयज ने बताया कि तीन साल से उसके रितु से प्रेम संबंध थे। पिछले कुछ दिनों से उस पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। वह शादी नहीं करना चाह रहा था।
प्रेमी था चार बच्चों का बाप
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी अजय पहले से ही शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं। विगत एक सितंबर को रितु से उसका झगड़ा भी हुआ था। जिसके बाद गुस्से में रितु उसका मोबाइल लेकर अपने घर आ गई थी। इसके बाद अजय उसके घर पहुंचा यहां भी दोनों में खूब झगड़ा हुआ था। वह रितु को शादी का आश्वासन देकर अपना मोबाइल ले लिया था।
शादी के लिए कहा तो कर दी हत्या
यहां से अजय ने रितु को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। इसके एक सितंबर की शाम को ही उसने रितु को मिलरे के लिए पहले कलियर रोड पर बुलाया। वह पीरबाबा कालोनी के पास पहुंचे। दोनों गंगनहर की पटरी पर बैठे थे। तभी उसने रितु के गले से चेन छीन ली और उसे गंगनहर में धक्का दे दिया और उसकी स्कूटी को वहीं छोडक़र घर आ गया था। आरोपी की निशानदेही पर गंगनहर से रितु का शव बरामद कर लिया। रितु का शव गंगनहर में एक जगह पर अटका हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित का चालान कर जेल भेज दिया गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

