उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में एक गांव से नाबालिग को भगा कर ले जा रहे दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को लेकर नेपाल भागने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को बरामद कर लिया।
जानकारी के मुताबिक 4 जनवरी को नाबालिग के पिता द्वारा मुनस्यारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि गांव के ही रहने वाला दो बच्चों का पिता भूपेंद्र सिंह उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी के निर्देश पर आरोपी को पकड़ने और नाबालिग को खोजने के लिए पुलिस टीम लगाई गई।

रविवार की रात को 11:00 बजे पुलिस ने आरोपी और नाबालिग को बंगापानी बाजार से बरामद किया पुलिस के अनुसार आरोपी नाबालिग को नेपाल ले जाने की फिराक पर था। वही पुलिस ने नाबालिक के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 366 ए और 5/ 6 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
