Maa Annapurna Temple

उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी। भगवान गणेश की जन्मस्थली माने जाने वाले डोडीताल स्थित मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट विधि-विधान के साथ खोल दिए गए हैं। अब अगले छह महीने तक श्रद्धालु यहां दर्शन कर सकेंगे।

कपाट खुलने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अगोड़ा गांव से देव निशानों के साथ श्रद्धालु करीब 15 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर डोडीताल पहुंचे। बर्फबारी के बीच भक्तों ने मां अन्नपूर्णा और भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी

बैशाख माह की कृष्ण चतुर्थी पर अभिजीत मुहूर्त में सुबह 11:15 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। श्रद्धालुओं ने पार्वती सरोवर में स्नान कर विशेष पूजा भी की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू

मंदिर के पुजारी के अनुसार हर साल चारधाम यात्रा से 13 दिन पहले यहां कपाट खोले जाते हैं…ताकि यात्रा की शुरुआत से पहले भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश

डोडीताल को भगवान गणेश की जन्मभूमि माना जाता है और यहां मां अन्नपूर्णा के साथ उनकी पूजा विशेष महत्व रखती है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें