विद्यालयों की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में बच्चो की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मनमोहा
लालकुआं। बिंदुखत्ता में उत्तरायणी कौतिक व मेला समिति के तत्वाधान में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय उत्तरायणी कौतिक के तृतीय दिवस पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र सिंह बोरा व कुंदन सिंह मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस दौरान क्षेत्र के 10 स्कूलों के बीच हो रही सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्कूली छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

उत्तरायणी कौतिक के तीसरे दिन मकर संक्रांति के अवसर पर उत्तरायणी कौतिक समिति के नेतृत्व में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने विशाल शोभायात्रा निकाली जोकि काररोड मुख्य बाजार से उत्तराखंड की संस्कृति की प्रस्तुतियां देते हुए मेला स्थल तक पहुंची, तदोपरांत जनता इंटर कॉलेज, द फाउंडेशन एकेडमी, स्कॉलर्स हेवन स्कूल, सिद्धांत सरस्वती एकेडमी, ग्रीनवुड एकेडमी, मानवता पब्लिक स्कूल, बीड़ी जोशी मेमोरियल पब्लिक स्कूल, माधो सिंह पब्लिक स्कूल, दानू इंटर कॉलेज व आदर्श इंटर कॉलेज के छात्र छात्रात्रों के बीच में सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, उक्त प्रतियोगिताएं 3 दिन की होगी 16 जनवरी को उक्त प्रतियोगिताओं के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे और प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाली टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा, प्रतियोगिता के निर्णायक उत्तराखंड की मशहूर कलाकार सीमा रावत व मेडी पंत हैं, उक्त विद्यालयों के बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

कार्यक्रम में मेला समिति के अध्यक्ष दीप चंद्र जोशी, सचिव प्रेम दानू, नवीन पपोला, प्रभात पाल, देवराज सिंह दानू, विजय सिंह सामंत, शेर सिंह दानू, प्रमोद कॉलोनी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाप सिंह दानू, कै इंद्र सिंह पनेरी, पुष्कर दानू, बीना जोशी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शिवराज सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद मिश्रा, चेतन पांडेय, देव सिंह देवली, रणजीत मेहरा, किशन देवली, कमलेश पाठक, विनोद दानू, सागर शर्मा, पवन सनवाल समेत भारी संख्या में उपस्थिति रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
