हल्द्वानी- बहन को इंसाफ दिलाने के लिए भाई बैठा है अनशन पर, पुलिस को खबर ही नहीं

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी में ससुरालियों के उत्पीड़न का शिकार हुई एक बहन को इंसाफ दिलाने के लिए भाई अपने घर में ही पिछले 6 दिन से आमरण अनशन पर है लेकिन उसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है कमलूवागांजा का रहने वाला चंदन कफलटिया अपने घर में ही आमरण अनशन शुरू कर अपनी बहन को इंसाफ दिलाने के लिए सरकार और पुलिस महकमे से गुहार लगा रहा है अनशन पर बैठे चंदन का कहना है कि उनकी बहन की शादी 2013 में तारा नवाड़ गौलापार क्षेत्र में गौरव बेलवाल के साथ हुई थी। ससुराल वाले अक्सर उनकी बहन के साथ मारपीट करते थे बीते 28 जून को मारपीट के बाद बेहोशी की हालत में उनकी बहन पुष्पा बेलवाल को हल्द्वानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद 5 जुलाई को बरेली के राममूर्ति अस्पताल में उनकी बहन पुष्पा बेलवाल की मौत हो गई। भाई चंदन का आरोप है की बहन के साथ मारपीट होने से पहले भी 112 नंबर पर उनके द्वारा कॉल की गई थी बावजूद इसके चोरगलिया थाना पुलिस ने कोई मदद नहीं की लिहाजा उनकी रिपोर्ट दर्ज करने में भी पुलिस ने काफी लेटलतीफी और लापरवाही की है। अनशन में बैठे भाई का कहना है कि जब तक उनकी बहन को इंसाफ नहीं मिलता उनके ससुरालियों के ऊपर कार्रवाई के साथ-साथ दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई नहीं होती तब तक वह अपना अनशन जारी रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ पूर्व विधायक के भाई की पड़ोसीने की निर्मम हत्या
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) हल्द्वानी के विकासकार्यों को लेकर DM के ADB और अधिकारियों के स्पष्ट निर्देश

उधर पुलिस क्षेत्राधिकारी शांतनु पराशर का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है और प्रतिवादी पक्ष ने अरेस्टिंग स्टे लिया हुआ है लिहाजा पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकती लेकिन पुलिस अपनी इन्वेस्टिगेशन गंभीरता से कर रही है वही भाई के अनशन पर बैठने की पुलिस को जानकारी तक नहीं है हालांकि अब पुलिस अनशन पर बैठे भाई से बात करने की बात कह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जनसमस्याएं

देहरादून- मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने की प्रदेश वासियों से की ये अपील

Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें