देहरादून- राज्य में लगातार बढ़ रहे कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण को देख हालात दिन प्रतिदिन बेकाबू हो रहे हैं लिहाजा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना से लड़ी जा रही इस जंग में प्रदेशवासियों से पूर्ण सहयोग की अपील की है मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए अपील जारी की है।
उत्तराखंड- भाजपा के एक और विधायक कोरोना पॉजीटिव
“मेरे सम्मानित भाईयों/बहनों,
कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। यह लड़ाई लम्बी है। आप सभी के सहयोग से ही इसमें जीत हासिल की जा सकती है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में कोरोना के मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की सख्त से सख्त जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर मास्क या फेसकवर का सही से प्रयोग करें। दो गज की दूरी बनाए रखें। हाथों को समय-समय पर धोएं व उन्हें सैनिटाइज करें। नाक, मुंह और आंखों को बिल्कुल न छुएं। इम्यूनिटी बढाने वाले पदार्थों का सेवन करें और नियमित रूप से व्यायाम करें।
अगर हम इन साधारण सी परंतु बहुत महत्वपूर्ण बातों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लेंगे तो निश्चितरूप से हम मिलकर कोरोना वायरस को मात दे सकेंगे। मेरा आप सभी से हाथ जोड़कर अनुरोध है कि बिल्कुल भी लापरवाही न करें। हमारी जरा सी भी चूक हमारे साथ-साथ हमारे परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों और समाज के लिये बेहद नुकसानदायक हो सकती है।आइये, हम सभी एक जिम्मेवार नागरिक बनें तथा इस लड़ाई में अपना सहयोग प्रदान करें।”
हल्द्वानी- कोरोना के बाद अब इस बीमारी से सुशीला तिवारी अस्पताल में दो सगी बहनों की मौत

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
