भीमताल- भले ही विधायक राम सिंह कैड़ा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हो, लेकिन अभी भी कैड़ा की राह 2022 के टिकट के लिए आसान नजर नहीं आ रही है, क्योंकि 2 महीने का समय बीत जाने के बाद भी राम सिंह कैड़ा को भाजपाई स्वीकारने को तैयार नहीं है, इसकी बानगी एक बार फिर रविवार को ओखलकांडा के पतलोट में देखने को मिली, यहां भाजपा से टिकट की दावेदारी कर रहे स्थानीय उम्मीदवार एकजुट दिखाई दिए मौका था 30 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के लिए लोगों को आमंत्रण दिए जाने का।
पटलोट, झड़गांव, खन्स्यु गलनी सहित कई गांवों में भी रैली आयोजित हुई लेकिन इन सभी रैलियों में भाजपा से टिकट के लिए दावेदारी कर रहे स्थानीय उम्मीदवार पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोज साह, नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, ब्लाक प्रमुख धारी आशा रानी एक साथ दिखाई दिए, जिससे यह साफ हो गया कि भाजपाई अभी भी विधायक कैड़ा को भाजपा में स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
हाल ही में खबर पहाड़ को दिए गए एक इंटरव्यू में विधायक के टिकट के दावेदार और पूर्व मंडी अध्यक्ष मनोज साह ने स्पष्ट कहा है कि पार्टी आलाकमान को पुराने कार्यकर्ता व पार्टी का झंडा डंडा उठाने वाले स्थानीय दावेदारों में से किसी एक को टिकट देना चाहिए, साथ ही मनोज साह ने यह भी कहा कि बाहर से आए हुए प्रत्याशियों का हाल पार्टी पहले दान सिंह भंडारी के रूप में देख चुकी है जो पार्टी में आकर जीतने के बाद फिर पार्टी को धोखा देकर चले जाते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
