Almora News- सोमेश्वर में युवती की हत्या करने वाले युवक की भी मौत हो गई है। युवती की हत्या के बाद उसने भी जहर पी लिया था। पुलिस द्वारा उसे कौसानी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि गत गुरुवार को सोमेश्वर गांधी आश्रम के पास हरीश सिंह बोरा के मकान के तीसरे माले में उसकी 20 वर्षीय पुत्री की चाकू से गोद हत्या कर दी गई थी। सोमेश्वर के ढौनीगाढ़ निवासी हत्यारा दीपक सिंह भंडारी स्कूटी से पहुचा था।
युवती की हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। परिजनों द्वारा अंजलि को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। हत्यारोपी की तलाश में लगी पुलिस को दीपक पच्चीसी कांटली रोड पर चायबागान के पास जहर का सेवन कर लिया। ग्रामीणों द्वारा उसे कौसानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर गुरुवार की रात को उसे सोमेश्वर अस्पताल भेजा गया। जहां पर देर रात को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
इस पूरी घटना को लेकर सोमेश्वर सहित आसपास के इलाके में सनसनी फैली रहे अंजलि को मौत के घाट उतारने के बाद दीपक ने भी अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी लेकिन दोनों के खत्म होने के बाद अब केवल यह सवाल जिंदा है कि आखिर इस तरह का कदम उठाने की पीछे वजह क्या रही?

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 
