हल्द्वानी : राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, नैनीताल में कुमाँऊ विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय टेबल टेनिस (पुरुष एवं महिला) दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन हुआ। आज महिला वर्ग प्रतियोगिता में कुमाँऊ विश्वविद्यालय नैनीताल से सम्बद्ध तीन महाविद्यालयों जिसमें एम०बी०पी०जी० कॉलेज हल्द्वानी, डी०एस०बी० कैम्पस और
चन्द्रावती तिवारी आदर्श महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर के 12 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एम०बी०पी०जी० कॉलेज हल्द्वानी, की टीम विजेता बनी और डी०एस०बी० नैनीताल की टीम उपविजेता रही।
कार्यक्रम के समापन में प्राचार्य प्रो० नवीन भगत ने क्रीडा अधिकारी कु०वि०वि०, टीम मैनेजर्स एवं सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुये उनको शुभकामनायें दी। आयोजन सचिव डा० सत्यनन्दन भगत ने सभी क्रीड़ा अधिकारी एवम कु०वि०वि० से आए क्रीड़ा अधिकारी प्रोफेसर नागेंद्र शर्मा, टीम मैनेजर्स एवं सभी खिलाडियों के साथ-साथ समस्त महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
क्रीड़ा अधिकारी डा० नागेन्द्र शर्मा ने राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग को सफल आयोजन के लिये बधाई एवं शुभकामनायें दी। मंच का संचालन डा० आलोक पाण्डे के द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो० अंजली पुनेरा, डा० सुनीता बिष्ट, डा० भावना जोशी, डा० विनोद कुमार उनियाल, डा० बिन्दिया राही सिंह, श्री प्रखर विष्ट, श्री अर्जुन कुमार, श्री रमेश कुमार, श्रीमती भावना दुम्का, श्री महेन्द्र सिंह नेगी, श्री गोधन सिंह, श्री सुन्दर चन्द्र जोशी, श्री राजा सहित छात्र/छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : प्रेमिका के साथ होटल में रुके प्रेमी की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी की कालाढूंगी रोड के गड्ढे भरे गए, इन 6 प्रमुख जगहों पर हुआ काम
हल्द्वानी में विकास कार्य जारी, अब गोपाल जी विहार की सड़क का हो रहा कायाकल्प
हल्द्वानी की प्रेमानंद कॉलोनी में सड़क का काम शुरू, हजारों लोगों को मिलेगी राहत
हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 23 से 26 अक्टूबर तक मौसम को लेकर आया नया अपडेट
उत्तराखंड में मदरसों की छुट्टी को लेकर नया नियम, शुक्रवार की जगह रविवार को रहेगा अवकाश
उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी 
