रुद्रपुर :(बड़ी खबर) सड़क दुर्घटना रोकने को लेकर चलेगा व्यापक अभियान, कट होंगे बन्द, सड़कों का होगा सर्वे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए शहरी क्षेत्रों के सड़को की डिटेल सर्वे कर खतरनाक कटो को बंद करने के निर्देश दिये, साथ ही सड़क के कटो, मोड़, डायवर्जनों पर कैटआई, साइनेज, रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ओवर स्पीड, ओवर लोडिगं, नशे में वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाईल प्रयोग व भार वाहनों में यात्रियों को परिवहन करने पर प्रतिबन्द लगाने हेतु नियमित पर्वतन अभियान चलाने के निर्देश एआरटीओ, पुलिस को दिये।


जिलाधिकारी ने दुर्घटना सम्भावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सुरक्षा उपाय के साथ ही स्पीड लिमिट साईनेज लगाने के निर्देश राष्ट्रीय राजमार्ग व लोनिवि के अधिकारियों को दिये। उन्होने कहा राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर जंपिगं जोने बने हुये है जिससे दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है इसलिए जंपिंग जोन स्थानों का एनएचएआई, एआरटीओ, पुलिस टीम को सयंुक्त रूप से सर्वे निरीक्षण कर राष्ट्रीय राजमार्ग के मानको के अनुसार सुधार कराना सुनिश्चित करें। उन्होने प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई को हाईवे पर साईनेज, लाईटिगं लगाने के निर्देश दिये। उन्होने काशीपुर में परमानंदपुर पुल के पास आईजीएल मोड दुरूस्थ करने के निर्देश दिये। उन्होने पुलभट्टा पर बरेली को जाने वाली हाईवे में चढ़ाई पर जो कट है उससे हमेशा दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है वह ब्लेक स्पार्ट भी चिन्हित है उसे ठीक करने हेतु एनएच हल्द्वानी, एनएचएआई, लोनिवि व पुलिस संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र सुधार प्रस्ताव बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।


जिलाधिकारी ने कहा मानव जीवन अमूल्य है इसलिए किसी भी दुर्घटना होने पर घायलो को चिकित्सालय में लाने पर तत्काल उपचार दिया जाय साथ ही उन्होने इमरजेन्सी सेवाओं को चाक-चौबन्द करने व साकारत्मक रिस्पॉस देने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने कहा कि भविष्य में होने वाली सड़क सुरक्षा की आगामी बैठकों में आपेक्षित अधिकारी स्वंय प्रतिभाग करना सुनिचिश्त करेंगे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मंजूनाथ टीसी ने दुर्घटना के मद्देनजर सड़क के खतरनाक कटों को बन्द करने के साथ ही कटों एवं डायवर्जन पर साईनेज, कैटआई लगाने के साथ ही ओमेक्स, मेट्रोपोलिस, जिला चिकित्सालय, दशमेश द्वार एवं एलआईसी कट के पास रम्बल स्ट्रीप लगाने को कहा व पैदल जाने वाले लोगों के लिए फ्लाईओवर प्रस्तावित करने के निर्देश एनएचआई को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नवोदय विद्यालयों की बदलेगी तस्वीर, मुख्य सचिव ने दिए बड़े निर्देश
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी, एसपी चन्द्रशेखर घोड़के, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त नरेश चन्द्र दुर्गापाल, अधीक्षण अभियंता लोनिवि हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता ओपी सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज शर्मा, पीडी एनएचएआई विकास मित्तल, एआरटीओ चक्रपाणी मिश्र, विमल पाण्डे, निखिल शर्मा, जितेन्द्र चन्द्र, सहायक अभियंता लोनिवि पीसी पंत, एसीएमओ डॉ0 राजेश आर्या मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें