उत्तराखंड में जमीनों के फर्जीवाड़े रोकने के लिए ‘स्वभूमि’ ऐप लॉन्च
देहरादून। राज्य में जमीनों की खरीद-फरोख्त में हो रहे फर्जीवाड़ों पर रोक लगाने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने ‘स्वभूमि’ मोबाइल ऐप को पायलट आधार पर लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति यह जांच सकता है कि जमीन किसके नाम पर है, उसका वास्तविक क्षेत्रफल कितना है, उसकी स्थिति क्या है और उसकी कीमत क्या है। वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि यह ऐप भूमि से जुड़ी पारदर्शिता बढ़ाएगा और लोगों को फर्जीवाड़े से बचाएगा। जल्द ही इसे पूरे राज्य में विधिवत रूप से लॉन्च किया जाएगा।
ऐप की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं * जमीन के मालिक की जानकारी * जमीन के आकार और स्थिति की जानकारी * संपत्ति मूल्य और स्टांप शुल्क का विवरण * पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की सुविधा * हाउस टैक्स, बिजली और पानी के बकाया बिल की जानकारी * दस्तावेज़ों को अपलोड कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करना स्टांप विभाग ने इसे शहरी विकास विभाग, जल संस्थान और यूपीसीएल से भी जोड़ दिया है, जिससे संपत्ति खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी ली जा सकती है।
रजिस्ट्री कराने वालों को अब दस्तावेज लेकर कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ ऑनलाइन अपलोड करना होगा और तय समय पर कार्यालय जाकर औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह ऐप भूमि लेनदेन को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
