उत्तराखंड में गर्मी का कहर, दून में पारा 38 डिग्री के पार! देखें IMD का लेटेस्ट अपडेट
देहरादून – उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच भीषण गर्मी पड़ रही है। पहाड़ से मैदान तक चटख धूप खिल रही है और पारा तेजी से चढ़ रहा है। दून में इस माह पहली बार तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।
वहीं, रुड़की में सोमवार को सर्वाधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में तपिश बेहाल कर रही है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश में पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं हल्की वर्षा की आशंका जताई है। बुधवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलों का डेरा रह सकता है।
सोमवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही चटख धूप खिली रही। जिससे तपिश बढ़ गई। हालांकि, दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। लेकिन, इससे उमस महसूस की गई। पारे में पिछले कुछ दिनों से लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।
शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 38.7, 25.3
ऊधमसिंह नगर, 39.0, 28.6
रुड़की, 40.5, 26.8
मुक्तेश्वर, 26.2, 15.8
नई टिहरी, 27.8, 19.0
नैनीताल, 31.0, 19.7
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में आज कहीं-कहीं आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत आसपास आंशिक बादलों के बीच गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं।
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार को प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ तीव्र बौछारें और आकाशीय बिजली चमकने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम व यात्रा मार्गों पर भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात 
