हल्द्वानी- अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सडक, पेंशन, खनन, अतिक्रमण,विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई, दर्ज शिकायतों में अधिकांश शिकायतों का श्री जोशी द्वारा समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण किया एवं अपर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।
• गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा बताया गया कि गौला एवं नंधौर नदी में वाहनों द्वारा ओवरलोड रेता लाई जा रही है जो नियम विरूद्व है। संघर्ष समिति ने वाहन पंजीकरण के अनुरूप वजन की अनुमति देने का आग्रह किया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खनन विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जायेगा। कमलेश अधिकारी उत्तम कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि प्रार्थीनी की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है व बेरोजगार भी है अतः प्रार्थीनी का बीपीएल कार्ड बनाने के अनुरोध किया। जिस पर श्री जोशी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जांच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये। जय श्री राम काॅलौनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के लोगो द्वारा बताया कि 02 विद्युत पोल जयश्री काॅलोनी के लिए स्वीकृत किये गये थे। लेकिन वर्तमान तक विद्युत पोल नहीं लगाये गये। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता विद्युत को जाॅच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही जनता दरबार में पान गिरी गोस्वामी निवासी तीनपानी ने सीसी मार्ग निर्माण खनन न्यास निधि से करवाने का अनुरोध किया, मोहन पुत्र बृजवासी बरेली रोड हल्द्वानी ने बताया कि उनके पास भूमि नहीं भूमि दिलाने की मांग की, शिव विहार सैक्टर 03 फेस 01 के लोगों द्वारा बताया गया कि आरके टेन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा में वर्षाकाल में जलभराव हो जाता है सीसी मार्ग निर्माण कराने की मांग की, अमित कुमार निवासी कुसुमखेडा ने बताया कि नैन्सी काॅनवेंट बोडिंग स्कूल ज्योलिकोट में कार्यरत है उन्हें काॅलेज प्रशासन द्वारा वेतन नहीं दिया गया श्री अमित कुमार ने वेतन दिलाने का अनुरोध किया।
जनता दरबार में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेªट ऋचा सिंह,उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान व समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
