Haldwani Accident News: आज मुखानी क्षेत्र में त्रिमूर्ति मंदिर के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो उनके घर में कोहराम मच गया। मृतक एक अरायज नवीस था।
पुलिस के अनुसार सितारगंज के नकुलिया भिटौरा निवासी दीपू भट्ट सितारगंज तहसील में बतौर अरायज नवीस काम करते थे। वह मूलरूप से नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लाक के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि कई बार दीपू तहसील के काम से हल्द्वानी आते-जाते रहते है। आज भी वह हल्द्वानी से काम निपटा कर अपनी बाइक संख्या यूके 06 बीई 3988 वापस सितारगंज जा रहे थे।
तभी मुखानी के लामाचैड़ के पास ट्रक संख्या यूपी 87 टी 2080 को ओवरटेक करते समय दीपू की बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। इस दौरान हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सड़क से दूर जा गिरी। जबकि दीपू ट्रक के नीचे आ गए और तेज रफ्तार ने ट्रक सेे दीप का सिर कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
हादसे के दौरान बीच सड़क दीपू का शव और ट्रक के खड़ा होने से जाम लग गया। इधर हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो। मुखानी पुलिस मौके पर पहुंची और जाम को खुलवाया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है करीब तीन साल पहले दीपू का शादी हुई थी और उनकी दो साल की बेटी है। दीपू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बाड़े में घुसा आवारा कुत्तों का झुंड, दहशत में मची भगदड़; 33 भेड़-बकरियां मरीं
मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम में पैतृक जमीन बेचने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा परिवार
देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता 

