हल्द्वानी-(बधाई) गोरा पड़ाव के करन ने पास की एनडीए की परीक्षा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं– गोरपड़ाव के करन सिंह राणा ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की परीक्षा पास कर देश में 181 वां स्थान हासिल किया है। करन की उपलब्धि पर शहरवासी व स्वजन गदगद हैं।

गोरपडाव के हेड़ागज्जर निवासी करन सिंह राणा का एनडीए में चयन हुआ है उन्होंने ऑल इंडिया में 181 रेंक प्राप्त की है। बता दें कि करन के पिता गणेश सिंह राणा सेना में कार्यरत हैं, माता दीपा राणा गृहणी व छोटा भाई विनीत राणा सैनिक स्कूल घोड़ाखाल में 10 वी कक्षा में पढ़ रहा है, करन ने कक्षा 9 से 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से पूरी की है, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। करन को उनके नाना हयात सिंह मेहरा, क्षेत्रीय विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, हरेंद्र बोरा, हेमवती नंदन दुर्गापाल, कमलेश चंदोला सहित तमाम लोंगो ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
Ad
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें