हल्द्वानी। रविवार को उपनगर आयुक्त तुषार सैनी, सफाई निरीक्षक चतर सिंह तथा नगर निगम की टीम द्वारा हल्द्वानी शहर के विभिन्न बैंक्विट हॉल्स तथा रेस्टोरेंट्स में सफाई व्यवस्था तथा कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया की जांच की गई। वाटिका बैंक्विट हॉल में कूड़ा जलाने पर ₹3000 का चालान किया गया तथा गिला व सूखा कूड़ा अलग करने तथा कूड़े का निस्तारण नियम अनुसार करने की हिदायत दी गई।
शहर के सेलिब्रेशन बैंक्विट हॉल में भी कूड़े की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई जहां पर काफी गंदगी की हुई थी तथा बचा हुआ खाना इधर-उधर डाला हुआ पाया गया। इसके अतिरिक्त यहां पर प्लास्टिक ग्लासेस का भी इस्तेमाल किया जा रहा था जिस पर ₹5000 का चालान किया गया।
इसके अतिरिक्त वुडपैकर restaurant में कूड़े का निस्तारण सही प्रकार से न करने तथा खुला सोखता पिट बनाने के कारण आसपास के क्षेत्र में बदबू फैलने पर 7500 रुपए का चालान किया गया ।
साथ ही पोट्स एंड स्टोंस रेस्टोरेंट व नॉर्थ हाउस होटल की भी जांच की गई जहां पर व्यवस्थाएं सही पाई गई। इनके द्वारा गिला व सूखा कूड़ा अलग-अलग रखा जा रहा है तथा डिस्पोजेबल बैग्स का प्रयोग किया जा रहा है।किचन में भी सफाई पाई गई।
कूड़े का निस्तारण सही तरीके से न करने तथा प्रदूषण फैलाने वाले प्रतिष्ठानों को पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड द्वारा सख्त कार्रवाई करने हेतु पत्र भी प्रेषित किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 
