अल्मोड़ा– अल्मोड़ा के ताडीखेत के जवाहर नवोदय विद्यालय के चार छात्र-छात्राओं ने स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कला महोत्सव 2023 के उत्तराखंड के सभी जिलों के नवोदय विद्यालयों के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया है। जिसमें शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम में भूमि सिंह प्रथम रही, लोक नृत्य में अंजलि पपने प्रथम स्थान में रही तथा शास्त्रीय गायन में राहुल गैरोला प्रथम स्थान पर रहे और गुंजन नेगी पारंपरिक गायन में प्रथम स्थान में रही।
नवोदय विद्यालय ताडीखेत के संगीत शिक्षक डीसी जोशी ने बताया कि 29 व 30 सितंबर को यह सभी छात्र लखनऊ संभागीय रीजनल स्तर पर कला महोत्सव में भाग लेंगे, विद्यालय की इस उपलब्धि पर संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत जय किशन आरटीओ अल्मोड़ा डॉक्टर गुरदेव सिंह सहित जिले के तमाम अधिकारियों व विद्यालय के प्राचार्य डीएस रावत उप प्रधानाचार्य, शिक्षकों सहित अभिभावकों ने संगीत शिक्षक व सभी विजई छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 
