हल्द्वानी: रामपुर रोड पर वाहन की मारी टक्कर से छात्र की मौत, कालाढूंगी रोड पर हादसा मजदूर की मौत
हल्द्वानी, रामपुर रोड के पास होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे 20 वर्षीय करन सिंह को बुधवार रात करीब 12 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक पंचायत घर ग्राम सभा आनंदपुर के धनपुरी गांव निवासी करन रात में किसी काम से घर से निकले थे। इतने में ही जैसे वह रामपुर रोड में हिडन लीफ कैफे के पास पहुंचे उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।इससे करन बुरी तरह घायल हो गए। उनके सिर में काफी तेज चोट लग गई थी। आनन फानन में उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान मनीष कुल्याल ने बताया कि करन के पिता राधे कृष्ण गुप्ता की पूजा सामग्री की दुकान है।
कालाढूंगी रोड में 45 वर्षीय मजदूर को वाहन ने कुचला
कालाढूंगी नया गांव में रामनगर रोड पर मजदूरी करके पैदल घर को लौट रहे 45 वर्षीय भगवान दास को बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। राह चलते गांव के लोग भगवान को सीएसी कालाढूंगी ले गए। जहां चिकित्सकों ने भगवान दास को मृत घोषित कर दिया। स्वजन ने बताया कि भगवान मजदूरी करके भरण पोषण करते थे। गुरुवार को पोस्टमार्टम कर पुलिस ने शव स्वजन को सौंप दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 

