उत्तराखंड: जनसेवा केंद्रों में फर्जी दस्तावेजों की गहनता से हो जांच पड़ताल,
फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ सख्त हो करवाई : सीएम धामी
देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसेवा केंद्रों के जरिए बन रहे फर्जी प्रमाण पत्रों की खबरों का संज्ञान लेते हुए कड़े निर्देश जारी किए है। सीएम धामी ने कहा है कि फर्जी दस्तावेज बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार,नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून जिले में इस तरह के मामले संज्ञान में आने पर प्रशासन से कड़ा रुख अपनाने के लिए गृह सचिव शैलेश बगौली को निर्देश दिए है।
नैनीताल जिले के हल्द्वानी बनभूलपुरा क्षेत्र में बीती शाम कुमायूं आयुक्त ने छापा मार कर एक जनसेवा केंद्र से फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाने का मामला रंगे हाथ पकड़ा था इसमें फैजान मिकरानी नाम के जनसेवा केंद्र संचालक की भूमिका को सही पाया गया जिसके खिलाफ पुलिस में तहसीलदार की तरफ से तहरीर भी दी गई है।
इस प्रकरण में डीएम नैनीताल ललित मोहन रयाल ने भी कड़ा रुख अपनाते हुए उक्त जनसेवा केंद्र और अर्जिनविस द्वारा बनाए गए पिछले सभी दस्तावेजों की जांच पड़ताल करने के निर्देश हल्द्वानी एसडीएम को दे दिए है।
डीएम श्री रयाल के अनुसार बनभूलपुरा क्षेत्र के अलावा अन्य सभी जनसेवा केंद्रों की भी जांच पड़ताल की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड में डेमोग्राफी चेंज की समस्या सामने आई है,यूपी के मुस्लिम यहां के जनसेवा केंद्रों के रैकेट के जरिए स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवा रहे है। ऐसे मामले उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिले में पहले आ चुके है जबकि देहरादून में परिवार रजिस्टरों के जरिए दस्तावेजों में हेर फेर करके निवासी प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले प्रकाश में आये है। जिस पर अब धामी सरकार ने गंभीर रुख अपनाया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
