गाय पर मालिकाना हक को लेकर सड़क पर संग्राम, उत्तराखंड में यहाँ जमकर चले लाठी-डंडे

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रुद्रपुर : उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में गाय के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गंगापुर रोड पर हुई इस घटना में दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान लाठी-डंडे चले और पत्थरबाजी भी हुई…जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष का दावा था कि गाय उसकी है…जबकि दूसरे पक्ष ने भी उसी गाय पर अपना मालिकाना हक जताया। इसी बात को लेकर पहले दोनों पक्षों में बहस हुई…जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।

ADVERTISEMENTSAd

घटना की सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर झगड़े में शामिल कई लोग वहां से भाग निकले। पुलिस ने हालात को शांत कराया और दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर

पुलिस अब गाय के वास्तविक मालिक का पता लगाने के साथ-साथ झगड़े में शामिल लोगों की पहचान कर रही है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता

फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। पुलिस और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें