रुद्रपुर : उधम सिंह नगर जिले के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से 23 वर्षीय एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के घर नहीं लौटने पर परिवार ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार…नई बस्ती ट्रांजिट कैंप की रहने वाली युवती 18 जून 2026 की सुबह करीब 10 बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी…परिजनों का कहना है कि वह रोज कोचिंग के बाद अपने कार्यालय भी जाती थी…लेकिन उस दिन वह न तो ऑफिस पहुंची और न ही शाम तक घर लौटी।

काफी देर तक कोई जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों से संपर्क किया…लेकिन युवती का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने ट्रांजिट कैंप थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने बताया कि युवती की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है। साथ ही उसके मोबाइल फोन संपर्कों और आने-जाने के रास्तों की भी जांच की जा रही है।
परिजनों के अनुसार युवती की उम्र 23 वर्ष, कद करीब 5.2 फीट, रंग सांवला है। घर से निकलते समय उसने हरे और सफेद रंग की कुर्ती पहन रखी थी।
पुलिस ने लोगों से अपील की है…कि यदि किसी को युवती के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि उसे जल्द से जल्द सकुशल खोजा जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: किच्छा चुनाव में नहीं चला शुक्ला का प्रबंधन, कांग्रेस ने दोनों सीटों पर जमाया कब्जा
पहले चौड़ी थी सड़क, अब घट गई चौड़ाई, दीपक रावत ने दिए निरीक्षण के आदेश
उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप
वोट को लेकर कांग्रेस का बड़ा अभियान, हल्द्वानी में कल सड़क पर उतरेंगे कार्यकर्ता
हल्द्वानी : नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 65 लाख की स्मैक बरामद
उत्तराखंड : यहां 16 वर्षीय बालिका निकली गर्भवती
उत्तराखंड: 300 रुपये के लिए तीन कत्ल, दहशत में आया पूरा इलाका
उत्तराखंड : आधार में नाम बदलने के लिए अब देने होंगे अलग-अलग दस्तावेज
देहरादून : पर्वतीय विकास भत्ता अब कहलाएगा ‘उत्तराखंड विकास भत्ता’, मैदानी-पहाड़ी कर्मचारियों को समान रूप से मिलेगा लाभ 
