उत्तराखंड में यहां होमस्टे में दिल्ली की नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

मसूरी : उत्तराखंड के मसूरी में पति के साथ घूमने आई दिल्ली की 27 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई..यह घटना धनोल्टी रोड स्थित एक होमस्टे में हुई। मामले को गंभीर मानते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।

मृतका की पहचान पी. राधा गायत्री के रूप में हुई है…वह अपने पति के साथ मसूरी घूमने आई थीं और एक होमस्टे में ठहरी हुई थीं। 15 जून को कमरे में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: हल्द्वानी की कविता अब पहाड़ के उत्पादों को दे रहीं बाजार, जानिए कैसे शुरू हुआ सफर
Ad

अब एसडीएम मसूरी को इस मामले की मजिस्ट्रेटी जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है…जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मौत की असली वजह क्या थी। पुलिस और प्रशासन हर पहलू की जांच करेंगे…इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, होमस्टे के रिकॉर्ड और संबंधित लोगों के बयान भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले व्यापार मंडल में दो फाड़, महानगर की निर्वाचित टीम ने तोड़ा नाता, नवीन वर्मा पर लगाए आरोप

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास इस मामले से जुड़ी कोई जानकारी या सबूत है तो वह 17 जुलाई तक जांच अधिकारी को उपलब्ध कराएं, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ा फैसला, 30 करोड़ मंजूर होने के बाद मुकेश बोरा ने जताया आभार

फिलहाल पुलिस और प्रशासन दोनों अपनी-अपनी जांच कर रहे हैं…जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि यह हादसा था आत्महत्या थी या किसी आपराधिक घटना का मामला।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें